एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से पांच एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।थाना मारहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चन्द्रबोस पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम मोहनसती थाना मारहरा को गिरफ्तार किया है। वही थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी बृजेश पुत्र कैलश चन्द्र निवासी जिरसमी थाना कोतवाली देहात को पकड़ा है। थाना बागवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभिराज सिंह यादव पुत्र डौरी लाल निवासी कंसुरी थाना बागवाला को गिरफ्तार किया है। थाना निधौली कलां ने चेकिंग के दौरान वारंटी राधेश्याम पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम कासिमपुर थाना निधौली कलां को और थाना जलेसर पुलिस ने वारंटी गुर्राज किशोर पुत्र धर्मजीत निवासी ग्राम कुंजलपुर थाना जलेसर को गिरफ्तार किया है।
@samachar24news




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें