चोरी की योजना बनाते तीन अभियुक्तों को धर दबोचा अवैध तमंचा कारतूस सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद
एटा।* थाना मारहरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किए हुए एक डीजल इंजन, एक व्हील पंपसेट व एक ट्राली तथा चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया है।थाना मारहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रतनपुर नहर के पास बने यात्री प्रतीक्षालय ग्राम रामनगर थाना मारहरा से चोरी की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्त थाना मिरहची के ग्राम नयावास निवासी पंकज पुत्र बारीलाल, अमन पुत्र डोरी लाल निवासी ग्राम अखतोली थाना मिरहची और मिथुन पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम काजीखेड़ा थाना मारहरा को एक तमंचा व दो कारतूस, एक डीजल इंजन, एक व्हील पंपसेट, एक ट्राली, चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान रिंच, पाना, प्लास के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक, किशोरी लाल मीणा, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल विक्रांत तेवतिया, कांस्टेबल सोनू कुंतल मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें