एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मिरहची पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुये 11 जुआरियों को 5440 रूपये तथा ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार।थाना मिरहची पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 11 अभियुक्त थाना मिरहची के ग्राम जिन्हैरा निवासी रामरतन उर्फ वन्टी पुत्र रामवहादुर, मोहित पुत्र सुरेशचन्द, रोहित पुत्र सुरेशचन्द, मुकेश पुत्र भगवान दास, वीरेश पुत्र रामदास, योगेश पुत्र मोहन सिंह, महादेव पुत्र रामवीर सिंह, शिवम उर्फ नन्है पुत्र वेदप्रकाश, मोहित पुत्र अशोक, अमित पुत्र रामपाल शाहू और जसवीर पुत्र पुरषोत्तम निवासी भडैरी थाना अमापुर जिला कासगंज को 5440 रूपये व 52 ताश के पत्तों सहित ग्राम जिन्हैरा व बढौली के बीच सरकारी ट्यूवल के पास से गिरफ्तार किया गया है। जुआ खेलते हुये जुआरियों को गिरफ्तार करने मे उप निरीक्षक आदित्य कुमार दीक्षित, उप निरीक्षक किशुन सिंह यादव, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल अंकित तोमर, कांस्टेबल करन लोधी, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल चन्दमुनि शर्मा, कांस्टेबल इन्द्रजीत सिंह मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें