सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा की जनहितकारी योजनाओं का सभी वर्ग को मिल रहा लाभ- सांसद मुकेश राजपूत



रात्रि प्रवास के दौरान भाजपा सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां*


*नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं से कराया अवगत* 


*अलीगंज।* गांव चलो अभियान के तहत विकासखंड क्षेत्र अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर में सांसद द्वारा रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया व किन-किन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है और किन लोगो को लाभ नहीं मिला है सांसद द्वारा समीक्षा की गई। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव में साफ सफाई अभियान चलाया गया व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से जागरूक किया गया।


सांसद अलीगंज मुकेश राजपूत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सभी जातिवर्ग के लोगो को लाभ देने का काम किया है। आज भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। देश को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है। तमाम सरकारी योजनाए चलाकर समाज के हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि सरकार ने सभी जातिवर्ग के लोगो को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए, निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिए, किसान सम्मान निधि सहित गरीबो को रहने के लिए आवास दिए है और बच्चो को एमडीएम व सरकारी स्कूलों की ड्रेस सरकार फ्री में दे रही है। सदियों से चली आ रही राममंदिर निर्माण के सपने को साकार करने बाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।


सांसद ने कहा कि सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। केंद्र सरकार अब गरीबों के लिए आवास मद में 1.75 लाख रुपये दे रही है। इतना ही नहीं बैंकों को भी उन्हे एक लाख तक ऋण देने का आदेश भी दिया गया है ताकि इच्छा अनुसार सुंदर और मजबूत घर बना सकें। कहा कि इस सरकार में आपको पर्याप्त बिजली मिल रही है। सड़कें बनी है। हर माह राशन मिलता है। सांसद ने कहा की आप सभी एक रुपये खर्च कर दो लाख का बीमा करा सकते हैं। केंद्र सरकार ने यह योजना आप ही के लिए शुरु की है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत देश में आठ करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन मिला। यह भारत सरकार की गरीबों के प्रति विशेष ख्याल का परिणाम है। रसोई गैस के उपयोग के कारण ही आग लगने की घटनाएं काफी कम हुई है। दलित महिला पुरुषों से अपने अपने बच्चों को विद्यालय भेजने, उन्हें पढ़ाने और सरकार से नौकरी पाने का आह्वान किया। गरीबों का हक मोदी सरकार दे रही है। इस दौरान पूर्व प्रधान सत्यभान सिंह, रामओतार, प्रतिनिधि प्रधान डॉ. महेश चंद्र, बीडीओ अलीगंज मुन्नालाल, एडीओ चंद्रपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष निलेश राजपूत, पुष्पेंद्र प्रधान, धनपाल सिंह फौजी, वीरेंद्र सिंह, मुकेश, नवीन राजपूत, राम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...