एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को अलग–अलग स्थानों से अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार। थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त यशवीर पुत्र सुराजवीर निवासी नगला कलू थाना जसरथपुर को कस्बा जैथरा से एक अवैध देशी तंमचा व चार कारतूस सहित तथा अभियुक्त अनिल पुत्र चन्द्रपाल निवासी महमन्ता थाना जैथरा को ग्राम महमन्ता से एक अवैध देशी तंमचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। अवैध तमंचा कारतूस सहित अलग-अलग स्थान से अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष राजकुमार, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विपिन भाटी, कांस्टेबल गौरव कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें