एटा।* उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए एटा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। एटा के जीआईसी कॉलेज में परीक्षा का कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से परीक्षा केंद्रों को सीधे तौर से जोड़ा गया है, जिससे परीक्षाओं की सीधे-सीधे निगरानी रखी जा सके।एटा जनपद में कुल निर्धारित परीक्षा केंद्र 92 हैं, जिनमे 92 केंद्र व्यवस्थापकों की निगरानी में परीक्षा चल रही है। अतिरिक्त 92 केंद्र व्यवस्थापक और बनाए गए हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 92 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। 1300 माध्यमिक और 1800 बेसिक शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। सीसीटीवी मॉनीटरिंग केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज एटा में और कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में बनाया गया है। पूरे जिले में 42 संवेदनशील और 24 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चयनित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 6 सचल दल परीक्षा केंद्रों पर घूम-घूमकर निगरानी करने के लिए बनाए गए हैं । एटा में हाईस्कूल के 31105 व इंटरमीडिएट परीक्षा के 25308 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। एटा के जिला अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं हर हाल में नकल विहीन एवं पारदर्शी रूप में संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए कई बाद केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रधानाचार्यों, शिक्षकों की बैठके कर ली गयीं है एवं उनको आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन व पारदर्शी संपन्न करवाई जाएंगी। परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर वक्सा नहीं जाएगा। एटा के जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र केश सिंह ने बताया कि आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं व्यापक व्यवस्थाओं के साथ शुरू हो चुकी हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें