भोले भाले लोगों से रुपए ठगने के प्रकरण के शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में सिम कार्ड व ठगी करने के विभिन्न उपकरण व प्रपत्र सहित नकदी की बरामद
एटा।* थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा दो अन्तर्राज्यीय शातिर साइबर ठगो को गिरफ्तार किया है जो लॉटरी का लालच देकर भोले-भाले लोगों से अलग अलग खातों में रूपये डलवाते थे जिनके पास से भारी मात्रा में सिम कार्ड, मोबाइल, ठगी करने के विभिन्न उपकरण व प्रपत्र तथा नकदी बरामद की गई है।जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा ठगी के प्रकरण फरार चल रहे दो अभियुक्त मनिहारी पुत्र अमो मूल निवासी तुंगम अफी थाना तडूबी जनपद सेनापति मणीपुर हाल निवासी मुनिरका थाना किशनगढ दिल्ली, ए. थौहरी पुत्र अमो मूल निवासी तुंगम अफी थाना तडूबी जनपद सेनापति मणिपुर हाल निवासी मुनिरका थाना किशनगढ दिल्ली को खेरेश्वर चौराहा अलींगढ के पास से मय पांच एन्ड्राइड मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के 13 एटीएम कार्ड, चार एटीएम किट कार्ड लैटर, एक पासबुक, एक चैक बुक, दो सिम कार्ड एयरटेल, एक आधार कार्ड छायाप्रति, एक पैन कार्ड छाया प्रति, एक पैन कार्ड हुए 1220 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक दया नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दीक्षित कुमार, कांस्टेबल राजीव भाटी, कांस्टेबल अजय पाल सिंह, और कांस्टेबल ब्रह्मजीत सिंह मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें