वैरायटी शो में प्रतिभाग करने वाले छात्राओं को किया सम्मानित कार्यक्रमों से बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक विकास होता है, बढ़ाया हौसला
एटा।* असीसी कांवेंट स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे एटा महोत्सव में हुए कार्यक्रम वैरायटी शो में प्रतिभाग करने वाले एसीसी कांवेंट स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के दौरान स्कूल की इंचार्ज सिस्टर जेसलेट ने बच्चों को पुरुस्कार और मेडल पहनाकर सम्मानित किया, साथ ही कार्यक्रम के संयोजक एवम विधालय मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य अकरम खान ने सिस्टर जेस्लेट और सिस्टर एगना को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजक अकरम खान ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगी कार्यक्रमों से बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक विकास तो पैदा होता ही है साथ ही आगे बड़ने का उत्साह भी पैदा होता है। विधालय की इंचार्ज सिस्टर जेसलैट ने कहा कि बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेते रहना चाहिए जिससे वह पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपने आपको विकसित कर सकें। इस अवसर पर अध्यापिका साक्षी जैन, नंदिनी शर्मा के अलावा प्रतिभाग करने वाले बच्चों में हर्ष शर्मा, उन्नति गुप्ता, हिफ्जा अमान, उत्कर्ष यादव, अगम शर्मा, सहित तमाम बच्चे मौजूद थे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें