एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य से अवैध शराब क़ी बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थाना जसरथपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को 21 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया।जसरथपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त मुकेश पुत्र दुर्बीन निवासी खरसेला थाना जसरथपुर को 21 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अभिमन्यु शर्मा और मुख्य आरक्षी पवन चौधरी मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें