सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्लॉक अलीगंज में शक्ति वंदना अभियान के तहत महिलाओं को प्रस्तति पत्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में सहायता समूह एवं उनकी उपलब्धियां के कार्यों का किया गया प्रदर्शन* 


*अलीगंज।* केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सराहनीय कार्य करने पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शक्ति वंदन समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीयूष शाक्य के द्वारा किया गया।


पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं स्वालंबन के लिए शक्ति वंदन अभियान-महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम अलीगंज ब्लॉक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह एवं उनके सघों की उपलब्धियां, अपेक्षाएं एवं समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपना योगदान दें। महिलाएं जन्म से लेकर बुढ़ापे तक संघर्ष करती हैं। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य किया है। पहले लड़कियों को बोझ समझा जाता था, अब सरकार कन्याओं के शादी-विवाह सहित अन्य प्रकार की जिम्मेदारी स्वयं उठा रही है। समूह की महिलाओ ने विद्युत सखी बनकर रिकार्ड बिल कलैक्शन किया। वर्तमान समय मे जनपद एटा में कुल 126 विद्युत सखी द्वारा कार्य किया जा रहा है। विद्युत सखियों द्वारा मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों मे विद्युत बिल कलैक्शन किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023- 2024 से विद्युत सखियों द्वारा अब तक 16203843 का कुल कलैक्शन किया गया है। विद्युत सखियों को 0 से 2000 रूपये के बिल पर 20 रूपये का कमीशन प्राप्त होता है। विद्युत सखियों को 2000 से ऊपर के बिल पर बिल का 1 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता है। वही सखियों को प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, जिला महामंत्री आशीष राजपूत, बीडीओ गोपाल गोयल, डीएमएम अरुण चौधरी, एडीओ चंद्रपाल, बीएमएम गंगाधर कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता,निलेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वालंबन के लिए प्रेरणादायक रहा।


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक रतन शाक्य ने कहा कि महिलाएं अब किसी से कम नहीं है सरकार द्वारा जो योजनाएं दी जा रही हैं महिलाएं उनका भरपूर लाभ उठाकर स्वरोजगार के साधन उत्पन्न कर रही हैं व अन्य क्षेत्रीय महिलाओं को जागरूक करने का काम भी कर रही हैं।जिन कामकाजी महिलाओं को आज शक्ति वंदना, अभियान महिलाओं का सम्मान समारोह के तहत प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जिला महामंत्री कुमारी आशीष राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं को स्वरोजगार के साधन प्राप्त हुए हैं। जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं और सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा रही हैं। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य किया है और सरकार कन्याओं की शादी विवाह सहित अन्य प्रकार की जिम्मेदारी स्वयं उठा रही है।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...