एटा।* निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिस भर्ती परीक्षा कराए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ 17 से 18 तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी, कर्मचारीगणों की पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में ब्रीफ किया गया तथा सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये साथ ही पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की गडबडी करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सकीट संजय कुमार सिंह, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें