एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य से अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जयंमगल पुत्र लक्ष्मण सिंह जाटव निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया है। तमंचा कारतूस सहित आरोपी को गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक नित्यानन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक विजय, आरक्षी परवेन्द्र राठी, आरक्षी दीपक कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें