एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की वेंटिलेशन जाली काटकर चोरी का प्रयास करने के मामले में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।शनिवार को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई की अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ठंडी सड़क स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगे वेंटलेशन जाली को काट कर बैंक से चोरी करने का प्रयास किया गया है। उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए एक अभियुक्त विशाल पुत्र रतन सिंह निवासी आईटीआई कासगंज रोड थाना कोतवाली देहातको थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रेलवे अंडर पास रेलवे रोड एटा से गिरफ्तार किया है साथ ही अभियुक्त विशाल से पूछताछ करने पर प्रकाश में आए फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक निर्दोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल राम अवतार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें