सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ में आयोजित तृतीय इंटरनेशनल आरोग्य मेला में हाथरस जिले के प्रमुख व्यापारी देवेंद्र राघव ने केंद्रीय आयुष मंत्री का किया स्वागत

सिकंदराराऊ। 

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तृतीय इंटरनेशनल आरोग्य मेले का आयोजन 22 फरवरी से अवध शिल्पग्राम में किया जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन में आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार-प्रसार, क्षमता विकास तथा वैश्विक मान्यता पर चर्चा, सत्रों में विमर्श चल रहा है। जिसमें 60 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। हाथरस जिले के प्रमुख व्यापारी देवेंद्र राघव सह संयोजक के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय आरोग्य 2024' का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री आयुष मंत्रालय भारत सरकार डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक व अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज आयुर्वैदिक फार्मेसी की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हाथरस जिले के प्रमुख व्यापारी एवं राज आयुर्वैदिक फार्मेसी के एमडी देवेंद्र राघव ने भगवान धन्वंतरि का चित्र भेंट करके एवं पटका उढा कर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का स्वागत किया। 

देवेंद्र राघव ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच के माध्यम से लोगों को भारत ही नहीं, विदेशों में आयुष चिकित्सा पद्धतियों को लेकर हो रहे शोध, अनुसंधान की जानकारी से लेकर, इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुभवों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।'अंतरराष्ट्रीय आरोग्य-2024' का आयोजन भारत की चिकित्सा पद्धतियों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जो कि सार्वजनिक आरोग्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर की तरह होगा। यह चार दिवसीय आयोजन एक ऐसे मंच के रूप में प्रदर्शित होगा जो कि आयुष चिकित्सा पद्धतियों की वर्तमान सीमाओं से आगे जाकर, इनकी वास्तविक क्षमताओं पर मंथन करेगा, तथा वैश्विक स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य को इन पद्धतियों के माध्यम से बेहतर बनाने के लिए परिवर्तनकारी भूमिका तैयार करेगा।

श्री राघव ने कहा कि भारत की प्राचीन आयुर्वेद और अन्य चिकित्सा पद्धतियां, जिन्हें संयुक्त रूप से 'आयुष' के नाम से जाना जाता है, विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा प्रणालियों में से एक हैं। भारत के लगभग 5000 वर्ष पूर्व के साहित्य अर्थात् वेदों में इनका वृहद उल्लेख मिलता है। आयुर्वेद का अर्थ है 'आयुर' (जीवन) और 'वेद' (ज्ञान)। यह प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की समग्र देखभाल को संरक्षित करती है एवं इसमें जड़ी-बूटियों, औषधियों, आहार, योग, प्राणायाम और ध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा, भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में सिद्ध, योग, और होम्योपैथी जैसे अन्य तकनीकों का भी विकास हुआ। आज भी आयुर्वेदिक और अन्य प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां विभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार के लिए उपयोगी हैं और ये विश्वभर में मान्यता प्राप्त भी हैं।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...