एटा।* थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ग्राम कठौली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद तथा फायरिंग में एक युवक की मृत्यु हो जाने की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम कठोली में दो पक्षों के मध्य झगड़े एवं फायरिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जानकारी की गई तो पता चला कि प्रथम पक्ष के मानपाल यादव पुत्र श्यामलाल यादव एवं द्वितीय पक्ष के सुरेंद्र पुत्र राजपाल के मध्य पशुओं को बांधने को लेकर हुए विवाद में मानपाल यादव की गोली लगने से मृत्यु हो गई एवं पुष्पा देवी पत्नी वेदराम यादव घायल हो गई। प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस द्वारा गठित टीम के दो आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार का जेल भेजा जा चुका हुआ अन्य आरोपियों की तलाश जारी रही इसी दौरान थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धर्मेंद्र को निधौली तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा तथा दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय, निरीक्षक अपराध अब्दुल कादिर, उप निरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल सोनू राणा, कांस्टेबल समय सिंह मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें