पूर्व माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय, चौंचा वनगाँव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न
एटा।* पूर्व माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय, चौंचा वनगाँव, एटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर योगेश कुमार एडवोकेट/मध्यस्थ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा दीप-प्रज्ज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर योगेश के द्वारा महिलाओं/छात्राओं से सम्बन्धित जो भी समस्याएँ व उनसे सम्बन्धित योजनाएँ हैं, उनका निस्तारण एक ही छत के नीचे किया जा सकता है। इसी क्रम में श्रीमती रिचा यादव, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही कानूनी सहयता एवं उनसे सम्बन्धित योजनाओं का संचानल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पूरी की जाती हैं व उनको लागू की जाती हैं तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ, कर्मचारीगण एवं स्रोतागण आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें