एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा लूट करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है।थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लूट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राज पुत्र राजू निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। लूट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नित्यानन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें