सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के छात्र छात्राओं व शिक्षकों को दिलाई यातायात नियमों का पालन करने की शपथ

हाथरस।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा जनपद में मनाये जा रहे "राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह" के समापन के अवसर पर डी.आर.बी. इण्टर कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में यातायात संबंधी नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा दिनांक 15.01.2024 से दिनांक 14.02.2024 तक जनपद में चलाये गये "राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह" के समापन के अवसर पर डी.आर.बी. इण्टर कालेज के मैदान में उपस्थित छात्र छात्राएं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा शहर क्षेत्र में यातायात संबंधी नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर डी.आर.बी. इण्टर कालेज से रवाना किया गया । 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर लवगीत कौर, ए.आर.टी.ओ. हाथरस  नीतू सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश निगम, सहायक अभियंता एसपी सिंह बीएसए उपेंद्र गुप्ता, डीआईओएस संत प्रकाश, प्रभारी यातायात हाथरस, प्रभारी थाना कोतवाली नगर, प्रभारी थाना हाथरस गेट आदि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी तथा लायंस इंटरनेशनल के पूर्व मंडलाध्यक्ष अशोक कपूर और लायंस क्लब के अध्यक्ष नवल किशोर मेहरा, सचिव चन्दर अरोरा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र मित्तल, पूर्व अध्यक्ष संजीव उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष अजय कपूर, पूर्व जोन चेयरपर्सन घनश्याम किशोर शर्मा आदि तथा जनपद के विभिन्न स्कूल, कालेजों से आये छात्र छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक  द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर फूलमाला अर्पित की गई । अपर जिलाधिकारी द्वारा मतदाताओं को निर्भीक होकर मत देने की शपथ दिलाई गई । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के करीब 10 स्कूल, कालेज से आये छात्र छात्राओं व शिक्षकों को बताया गया कि छोटी-छोटी असावधानियों जैसे- वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन को निर्धारित गति से अधिक गति में चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने आदि से बडी-बडी घटनाएं हो जाती हैं। तत्पश्चात मैदान में उपस्थित छात्र छात्राओं व आमजन को यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई । 

इसी क्रम में यातायात सम्बन्धी नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही छात्र छात्राओं की रैली को पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी हाथरस द्वारा हरी झंडी दिखाकर डी.आर.बी. इण्टर कालेज से रवाना किया गया । यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी लिखे हुए बैनर ई-रिक्शा पर लगाकर आमजन को जागरूक किया गया । रैली में दून पब्लिक स्कूल, हाथरस, सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती इण्टर कालेज, डी.आर.बी. इण्टर कालेज, रामचन्द्र कन्या इण्टर कालेज, एम.जी. पालीटेक्निक, रामबाग इण्टर कालेज, राजेन्द्र लोहिया इण्टर कालेज, बी.एल.एस. इण्टर कालेज, बाग्ला इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । यातायात जन जागरूकता रैली डी.आर.बी. इण्टर कालेज मैदान से प्रारम्भ होकर चामड गेट, घण्टाघर, रामलीला मैदान, कमला नगर, सासनी गेट चौराहा होते हुए बागला इण्टर कालेज, हाथरस पर समाप्त हुई ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...