सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल के 36 वें वार्षिकोत्सव के पर तीन दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ

सिकंदराराऊ।

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी के 36 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरूजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी की । 

सीनियर बालिका वर्ग में लड़कियों का एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जिसमें दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। एसबीएस चैलेंजर्स ने सीबीएस इंडियन्स को 29-21 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वहीं प्राइमरी बालिका वर्ग में कस्तूरबा हाउस ने रानी लक्ष्मीबाई हाउस की टीम को 25-6 के बड़े अंतर से पराजित किया। प्राइमरी बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस हाउस ने चंद्रशेखर आजाद हाउस की टीम को 20-17 के अंतर से हराया वहीं दूसरे मैच में भगत सिंह हाउस की टीम ने विवेकानंद हाउस पर 20-8 के अंतर से जीत दर्ज की। शनिवार को सुभाष चंद्र हाउस एवं भगत सिंह हाउस की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं दूसरी ओर जूनियर बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने सरोजिनी नायडू हाउस को 20-10 के अंतर से पराजित किया । जब कि इंदिरा गांधी हाउस ने कस्तूरबा हाउस के ऊपर 25 -10 के अंतर से जोरदार जीत दर्ज की। विजेता टीम रानी लक्ष्मी हाउस एवं इंदिरा गांधी हाउस के बीच फाइनल मुकाबला होगा । 

इसी क्रम में जूनियर बालक वर्ग में 8 टीमें थीं। चंद्रशेखर आजाद हाउस ने सुभाष चंद्र बोस हाउस को 16 -4 एवं विवेकानंद हाउस ने भगत सिंह हाउस को 24-12 एवं मंगल पांडे हाउस ने सरदार पटेल हाउस को 19- 01एवं दयानंद सरस्वती हाउस ने महात्मा गांधी हाउस को 23-15 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।शनिवार को विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे । उसके बाद फाइनल में ट्रॉफी के विजेता का फैसला होगा। वहीं शनिवार को सीनियर बालक वर्ग का कबड्डी मुकाबला एसबीएस योद्धा एवं एसबीएस पाइरेट्स के बीच होगा। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ,डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी, मोहित उपाध्याय, रुकम पाल सिंह, जुगेंद्र सिंह, शक्तिपाल सिंह, ऋषि पाल सिंह ,रोहित कुमार, अनंत देव चतुर्वेदी, नितिन पचौरी, शिवम यादव ,याशिका चतुर्वेदी, मानसी पाठक ,सुरभि उपाध्याय ,राधा ,पूजा, खुशी गुप्ता, विवेचना त्रिवेदी, नेहा कौशिक, नेहा बघेल , मंजू गुप्ता ,छाया शर्मा, शिवानी उपाध्याय, करिश्मा यादव, मानसी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...