सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करना और लोगों में जागरूकता लाना ही पत्रकारिता का उद्देश्यः राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ


अलीगढ़। 

राजकीय ओद्यौगिक एंव कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव के मुक्ताकाश मंच पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अलीगढ़ इकाई के बैनर तले मण्ड़लीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका संचालन पत्रकार खालिक अंसारी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पधारे एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि कहा कि पत्रकार गर्मी व बरसात की चिंता किये बिना अपने कर्तव्य का निर्वाह करता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारों के हित में उनके स्तर से जो भी संभव होगा वे करेंगे। 

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अनुशासन समिति के चेयरमैन मुशीर अहमद ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है। इसलिए उसे हमेशा सच्चाई बयां करनी चाहिए।

 जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राघव ने कहा कि पत्रकारों को भ्रमित खबरें अखबार में प्रकाशित नहीं करनी चाहिए। इससे समाज में गलत प्रभाव पड़ता है। 

 पत्रकार अकरम खान  ने कहा कि सच्ची खबरें देना ही हमारा कर्तव्य है। शहरी और ग्रामीण पत्रकार पत्रकारिता की दो आंखें हैं। 

अनवर खान ने कहा कि पत्रकारों को नई जानकारी से अपडेट रहना चाहिए। इगलास से आये वरिष्ठ पत्रकार एमएस सैफी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका रहती है। पत्रकार आलोचना के माध्यम से गलतियां सुधारने का अवसर प्रदान करते हैं। पत्रकार एक तरह से समाज को जागरूक करता है। 

वरिष्ठ पत्रकार विनय चतुर्वेदी ने कहा कि  समाज के लोगों को एक पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां देता है। जिससे गांव के लोग किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग भी जानकारी पाकर अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं और जीवन में कई कार्यों में आगे बढ़कर अपने जीवन को बेहतर करते हैं। 

इगलास से आए वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि वास्तव में पत्रकार हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और लोगों में जागरूकता लाना है। 

वरिष्ठ पत्रकार मौ. रियाज अहमद ने कहा कि अगर लोग जागरूक होंगे तो सरकार जागृत होगी और सरकार जब जागरूक होगी तो लोगों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा करेगी। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करें। वहीं अच्छाइयों की प्रशंसा भी जरूर करें। 

पत्रकार सम्मेलन में  हाथरस से विनय चतुर्वेदी, जलेसर से रवेन्द्र जादौन, योगेन्द्र कुमार सिंह, अनवर खान, सत्यवीर सिंह यादव, राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, फरहत अली खां, राजेन्द्र अग्रवाल, गौरव रावत, वकील अहमद , रूपकिशोर राजपूत,  दुष्यंत सक्सैना, मुन्नालाल, मनोहर लाल, मौ. राशिद, दिलशाद सैफी, विशाल नारायन शर्मा, शशि गुप्ता, आकाश सोनी, प्रवीन गुप्ता,  रहीस सर, अब्दुल हसीब, फकरूद्दीन अहमद , सैय्यद शादाब अली, रियाज अहमद, मनोज चौहान, गौरव वार्ष्णेय, शाकिर अल्वी आदि सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया । सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और शॉल उढ़ाकर व माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...