*एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र मे टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। मुस्कान पुत्री अलखराज निवासी मौहल्ला काजी कस्बा थाना सकीट और प्रतिवादी फरमान पुत्र जलालुद्दीन निवासी ग्राम फरक नगर नई कॉलोनी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद मै आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, काउंसलर नीलम गुप्ता, बृजबाला वशिष्ठ पुलिस स्टाफ से महिला आरक्षी रजनी, महिला आरक्षी पूजा मौजूद रही।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें