आगरा मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने शिल्पग्राम व सूर सदन प्रेक्षागृह पहुंच कर ताज महोत्सव की देखी व्यवस्थाएं प्लास्टिक फ्री जोन रहेगा शिल्पग्राम, ताज महोत्सव 2024 में पॉलिथीन के प्रयोग पर भी रहेगी रोक
आगरा.17 फरबरी। मंडलायुक्त महोदया श्रीमती रितु माहेश्वरी व जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी जी ने शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच, शिल्पियों के स्टॉल, मीडिया दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था, झूला क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने शिल्पग्राम क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री रखने को संबंधित को निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था, साज सज्जा, लाइटिंग इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लिया तत्पश्चात आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा, जिलाधिकारी ने सूर सदन में में ताज महोत्सव की व्यवस्थाओं को देखा तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें