अलीगंज। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष की ज्वेलर्स की दुकान से युवक ने सोने के झाले किए पर घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने थाने में दी तहरीर।
अलीगंज
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य ने बताया कि उनकी दुकान पुराने बस स्टैंड पर आर्य ज्वेलर्स के नाम से है। 13 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे एक युवक और एक युवती दुकान पर कानों की बाली देखने के लिए आए थे उस समय मेरा बेटा दुकान पर था कुछ देर तक वह लोग वाली देखते रहे और जैसे ही मेरे बेटे की निगाह अन्य किसी ग्राहक पर हुई उसी समय उसने शीशे के अंदर रखी सोने के झुमके उठा लिए जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए है। झुमका उठाने के बाद दोनों लोग बिना बाली लिए दुकान से चले गए तब तक इस घटना की कोई जानकारी मेरे बेटे को नहीं हो पाई थी। चोरी की घटना उस समय पता नहीं चला। जब अपने झुमके लेने के लिए ग्राहक दुकान पर आया तो दुकान पर झुमके नही मिले तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें देखा कि युवक के द्वारा झुमके उठाए जा रहे हैं उस युवक के साथ एक युवती भी थी। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवक एवं युवती के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें