एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया।थाना कोतवाली नगर के ठंडी सड़क निवासी राधेश्याम वार्ष्णेय पुत्र नरेश वावू ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि प्रशांत गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की नियत से फायर किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार रूपये इनामियां प्रशान्त गुप्ता उर्फ पीजी पुत्र महेश गुप्ता निवासी पटियाली गेट थाना कोतवाली नगर को नन्नूमल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक निर्दोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, आरक्षी राम अवतार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें