थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी के 44 लोहे के खम्बे व घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर बरामद हुए हैं।
अवगत कराना है कि दिनांक 23.02.2024 को शिव सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम आलमपुर वाजिदपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उनकी फर्म शिवा कन्ट्रक्शन कस्वा सिकन्द्राराऊ में बिजली के खम्बे लगाने का कार्य कर रही थी । लोहे के खम्बे अमोल चन्द्र पब्लिक स्कूल अलीगढ रोड पर रखे हुए थे। 23.02.2024 को उन्हें जानकारी हुई कि खम्बे कोई चोरी कर ले गया है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत अमोल चन्द्र पब्लिक स्कूल के पास अलीगढ रोड से चोरी हुए लोहे के खम्बों की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल संजू यादव पुत्र भूरेलाल निवासी मोहल्ला संजयनगर थाना बाराद्वारी जनपद बरेली तथा मोहम्मद शहीद पुत्र मोहम्मद सद्दीक निवासी मोहल्ला काटाटोला थाना बाराद्वारी जनपद बरेली को अगसोली के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से दो टैक्टर सोनालिका डीआई 35 नम्बर UP 25 DH 1648 व सोनालिका DI 35 नम्बर UP 25 DH 1648 जिनमे कुल 44 बिजली के लोहे के पोल बरामद हुए हैं । अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें