अलीगंज।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिनेश चंद्र गुप्ता प्रदेश सहसंयोजक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान द्वारा किया गया। अलीगंज नगर के एसपीएस रिसोर्ट में जैथरा नगर पंचायत राजा का रामपुर नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र से एक हजार से अधिक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा भाजपा केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है विपक्षी पार्टियों के पास जनता के पास जाने का कोई मुद्दा उनके पास नहीं है उन्होंने कहा प्रदेश में योगी जी की सरकार ने प्रदेश में विकास की जो गति दी है अभी तक किसी भी सरकार ने विकास कार्य नहीं कराई है उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा में जैथरा व अलीगंज विकासखंड के 50 से अधिक प्रधानों ने और 100 से अधिक पूर्व प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।कार्यक्रम में अलीगंज के ब्लॉक प्रमुख पति डॉ अशोक रतन शाक्य, जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आमोद आर्य, अर्जुन सिंह कश्यप, राघवेंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष, लोकपाल सिंह , सुजीत गुप्ता बॉबी, संजय गुप्ता, शिवम कश्यप, शिवम दिक्षित, सौरभ गुप्ता, विजय सिंह, सिंपल राठौर, राकेश राठौर सहित आदि लोग मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें