सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्नान और दान की विशेष पूर्णिमा आज…… अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए गंगा स्नान कर करें हरिप्रिया की पूजा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 

अलीगढ। पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। तीर्थराज प्रयाग में काल्पवास करके त्रिवेणी स्नान करने का ये आखिरी दिन होता है।इस तिथि पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों से छुटकारा मिलता है साथ ही मोक्ष का भागी बनता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार कल शुक्रवार सांय 03:33 से पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ हो चुका है जो कि आज सांय 06:03 मिनट तक रहेगी इस प्रकार उदया तिथि के हिसाब से आज माघ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। साल की 12 पूर्णिमा में माघ पूर्णिमा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इस दिन किया गया गंगा स्नान-दान और भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी पूजा कभी खत्म होने वाला पुण्य देती है।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि आज के दिन गंगा स्नान का अत्यंत महत्त्व है क्योंकि इस दिन देवतागण धरती पर आकर गंगा स्नान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 27 नक्षत्रों में एक मघा पूर्णिमा की उत्पत्ति हुई है।माघी पूर्णिमा के महत्व का उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में मिलता है, इस दिन भगवान विष्णु और हनुमान जी की  पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं,साथ ही इस दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है,पवित्र गंगा स्नान का यदि संयोग न मिल पाए तो गंगा जल युक्त जल से स्नान करके स्वच्छ साफ कपड़े पहन कर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पंचामृत से अभिषेक करें उसके बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा अवश्य देनी चाहिए,सफेद और काले तिल का विशेष रूप से दान देना चाहिए,हवन और काले तिल से पितरों का तर्पण करना चाहिए। घी, फल, गुड़, वस्त्र, चना इत्यादि चीजों का दान करना बेहद शुभ माना गया है।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...