अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में शास्त्र बनाने के उपकरण व बने अधबने तमंचे, बाइक बरामद
एटा।* थाना मलावन पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते तीन शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा, 10 बने-अधबने तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई में प्रयुक्त बाइक बरामद कर गिरफ्तार किया।थाना मलावन पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस विंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर तुर्कीपुरा के जंगलों से तीन अभियुक्त दुर्वेश पुत्र मायाराम निवासी तुर्कीपुरा, शाहआलमपुर थाना मलावन, तहसीलदार पुत्र मास्टर सिंह निवासी नगला नारायण थाना जैथरा, ललित पुत्र रामकिशन निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 10 बने-अधबने अवैध तमंचों, पोनिया तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई के लिए प्रयुक्त एक बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है।अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र,वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक शिव कुमार, सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक नितिन कुमार, इंटेलिजेंस विंग टीम से उप निरीक्षक अंकुश राघव प्रभारी, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार प्रभारी, आरक्षी मनी कुमार प्रभारी, आरक्षी दीपक त्रिवेदी, आरक्षी अमित तोमर सर्विलांस सेल, आरक्षी जीतेन्द्र सर्विलांस सेल, आरक्षी राहुल कुमार थाना मलावन, आरक्षी राजेश कुमार थाना मलावन, आरक्षी प्रतिभान सिंह थाना मलावन मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें