एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर का व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी के उपरांत थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। कार्यालय की साफ-सफाई एवं पूरे परिसर का रखरखाव उच्चकोटि का पाया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में बने क्वार्टर, भोजनालय एवं बैरिकों आदि का भ्रमण किया गया, बैरिकों में साफ-सफाई पर और ध्यान देने के लिए कहा गया। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें