एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ़्तार किया।थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजपाल पुत्र गन्नू उर्फ गुन्नू निवासी बाई खेडा थाना हसनपुर अमरोहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नित्यानन्द पाण्डेय, उप निरीक्षक मरथरा संदीप कुमार राणा, कांस्टेबल सोनू राणा मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें