एटा।* परिवार परामर्श केंद्र पर टुटने की कगार पर खड़े दो परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया।
थाना बागवाला के जीसखपुर निवासी श्रीमती शीतल और थाना कोतवाली देहात के फतेहपुर उम्मेदपुर निवासी कृष्ण वीर सिंह में आपसी विवाद चल रहा था। वहीं थाना कोतवाली देहात के ग्राम छतौनी निवासी अभिलाख सिंह और थाना कोतवाली कुरावली मैनपुरी के गुलाबपुर निवासी बेबी में आपसी कहासुनी चल रही थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों परिवार अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गयें। उक्त बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, उपनिरीक्षक मंजीत सिंह, काउंसलर डॉ मुकुल देव, पूनम यादव, आरक्षी मिथलेश, पूजा, रजनी मौजूद रही।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें