सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाबालिक को भगाने व दुष्कर्म में फरार आरोपी गिरफ्तार

एटा।* थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना में वाँछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।


अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना में वाँछित चल रहे आरोपी राजीव पुत्र दुर्विजय निवासी अरियारा थाना कायमगंज फर्रूखाबाद को नथुआपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक उप निरीक्षक इरफान अहमद और कांस्टेबल पाल सिंह मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ