एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसा पहुंचकर ग्रामीणजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणजनों ने बताया कि कसा गांव सहित आस पड़ोस के गांव से भी लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज-पटियाली मार्ग पर ग्राम गढ़ई के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बडी घटना हुई है। डीएम, एसएसपी ने गांव में पहुंचकर ग्रामीण जनों से वार्ता करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। सम्मान के साथ मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें