सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) ने संभाला आगरा मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा - आगरा मेट्रो की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए 135 एसएसएफ जवान यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधाओं का भी रखेंगे ध्यान सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में सुमार है आगरा मेट्रो


समाचार 24न्यूज चंद्रप्रकाश सत्संगी 

आगरा,15 फरवरी। सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में सुमार आगरा मेट्रो के उद्घाटन का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में अब मेट्रो स्टेशन और सुरक्षा के लिए बनाई गई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) की तैनाती कर दी गई है। आगरा मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा एसएसएफ की चौथी बटालियन संभालेगी।


आगरा मेट्रो का फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुभारंभ होने की बात कही जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। ऐसे में अब मेट्रो स्टेशन और ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी पुलिस के स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स को दे दी गई है। एसएसएफ कमांडेंट राम सुरेश यादव ने बताया कि एसएफ जवानों की ड्यूटी गुरुवार से शुरू कर दी गई हैं। ये एक डिपो और तीन स्टेशनों की सुरक्षा करेंगे। इन जवानों को खास तौर पर ट्रेंड किया गया है।


ये मेट्रो की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखेंगे। पहले चरण में 135 जवानों को तैनात किया गया है। ये तीन पालियों में तैनात रहेंगे। ये सामान और यात्रियों की चेंकिंग करेंगे। सुरक्षा से संबंधित हर पहलू का ये ध्यान रखेंगे। आगे जैसे-जैसे मेट्रो बढेंगी तो जवानों की संख्या भी बढ़ाएंगे। ।


लखनऊ और कानपुर मेट्रो की तरह आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन व ट्रेनों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आगरा मेट्रो के सभी परिसर व स्टेशनों पर भी कोई ऐसी जगह नहीं होगी जो सीसीटीवी कैमरे की जद में न हो। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन पर महिलाओं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए महिला सुरक्षाकर्मी और हाउसकीपिंग स्टाफ की तैनाती की गई है।


बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2020 में न्यायालय, प्रमुख धार्मिक स्थलों, मेट्रो परियोजना सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी एसएसएफ का गठन किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का मुख्यालय राजधानी लखनऊ में स्थित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा व सहारनपुर में एसएसएफ की बटालियन गठित कर कमांडेंट की तैनाती की है।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...