एटा।* महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के माध्यम से "फ्री लीगल एड (निशुल्क विधिक सहायता)" पोस्टर के अनावरण लांच कार्यक्रम में जनपदीय नोडल राजपत्रित अधिकारी महिला अपराध/अन्य राजपत्रित अधिकारी द्वारा महिला हेल्प डेस्क से प्रतिभाग किया गया साथ ही जनपद के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क पर उपरोक्त पोस्टर लगाए गए तथा सम्बन्धित को जानकारी दी गई।इसके अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के अपराध में निःशुल्क विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित विधि परामर्शदाताओं से संपर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सूचीबद्ध अधिवक्तागण का विवरण, जिनसे निःशुल्क विधिक सहायता हेतु संपर्क किया जा सकता है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें