सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25वीं पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवशंकर शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सिकंदराराऊ। 

क्षेत्र के गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की 25 वीं पुण्यतिथि विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सादगी के साथ मनाई गई । पंत चौराहा परशुराम वाटिका स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर उनकी समाधि स्थल पर जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन लोक सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष भाई कामता प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता एवं गुरु चेतन शर्मा के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष दीक्षित के पावन सानिध्य में आचार्य शैलू पंडित, आचार्य अरविंद भारद्वाज, आचार्य दुर्गेश वशिष्ठ, आचार्य श्यामसुंदर जी महाराज आदि विद्वानों द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम के मत्रों के साथ पूजन अर्चन मंगलाचरण के साथ किया गया एवं उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। 

इस अवसर पर आयोजक ओमवती शर्मा, सुनील शर्मा , पूर्व सभासद चेतन शर्मा , लक्ष्मण स्वरूप शर्मा द्वारा क्षेत्र के परम सम्मानित भागवत वक्ताओं, आचार्यजनों, गणमान्य व प्रबुद्धजनों का शाल उढाकर व माल्यार्पण करके प्रभु श्री राम जी के बालकराम रूप में बहुत ही सुंदर छवि चित्र देकर स्वागत  किया गया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय  विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, भाजपा नेत्री रितु दिवाकर ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए इनकी कुर्बानियों को जीवन पर्यंत नहीं भुलाया जा सकता। आज हम स्वतंत्र रूप से जो सांस ले रहे हैं वह इन्हीं बलदानी स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी की बदौलत है।

कार्यक्रम में प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, ब्रह्माकुमारी नयना दीदी, हाई कोर्ट अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, बृज बिहारी कौशिक ,गिरधारी लाल गोयल, अरुण दीक्षित ,विप्र एकता मंच के युवा प्रदेश  अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, रामकुमार गुप्ता, पारस शर्मा ,सजल पंडित ,मयंक उपाध्याय, दीपांशु पंडित, मुरारी लाल कश्यप , प्रबल शर्मा ,छोटू पंडित, प्रदीप उपाध्याय, युवराज शर्मा , अमित भारद्वाज, गौरव चौहान, पृथ्वी चौहान, जोगेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...