स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने पर ममता कुमारी को किया गया सम्मानित ममता कुमारी का नाम जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बोर्ड पर कराया गया अंकित
एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने पर कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी ममता कुमारी पत्नी स्व0 नाहर सिंह को उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया है।आपको बता दें कि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जिले में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त स्वेच्छा से शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराने की पहल शुरू की, जिसका असर जनपद में देखने को मिल रहा है और लोग जगह-जगह इसकी चर्चा कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि जिले के ऐसे शस्त्र लाईसैंसधारक जो अपने शस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं या जिन्होंने शस्त्र लाईसैंस बनवा तो लिया लेकिन उनका शस्त्र घर में रखा रहता है, तो वे स्वच्छा से अपना शस्त्र लाईसैंस निरस्त करा सकते हैं। स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने वाले व्यक्तियों के नाम वर्षो तक जिलाधिकारी कार्यालय में देखने को मिलेंगे। इसी का परिणाम है कि जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में एक बोर्ड लगवाया है, जिसमें पूर्व में शस्त्र लाईसैंसधारक जितेन्द्र पाल सिंह पुत्र महेन्द्र पाल सिंह निवासी तरगवां जैथरा, शशीकला माथुर निवासी शिवसिंह पुर द्वारा स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने पर उनके नाम अंकित कराए जा चुके हैं। इस अवसर पर एएसडीएम रामनयन सहित अन्य अधिकारीगण, ममता कुमारी के परिवारीजन,आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें