बिजली घर पर झंपर जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत सिकन्दराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लैपुर स्थित के 33/11 विद्युत सब स्टेशन पर झंपर जोड़ते समय अचानक लाइन में करंट आने के चलते संविदा कर्मी लाइनमैन नीचे गिर गया।जिसको गंभीर रूप से घायल हालत में बिजली कर्मचारी उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पर लेकर आए जहां से मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर मौजूद मौजूद चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पत्नी ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक लाइनमैन विनय कुमार पुत्र नाहर सिंह 25 वर्ष निवासी गांव अल्लैपुर की पत्नी सत्य कुमारी ने कहा है कि उसके पति बिजली घर अल्लैपुर पर लाइन मैन के रूप में तैनात थे । जो शुक्रवार की देर रात्रि बिजली घर पर झंपर टूट जाने के चलते शटडाउन लेकर झंपर को जोड़ रहे थे। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही के चलते लाइन में करंट आ गया और मेरे पति गंभीर हालत में जमीन पर लह्वा से गिर गये। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर गये...