सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती मनाई

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती मनाई

सिकंदराराऊ

पं दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती पर दर्जनों भाजपाइयों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी।

  25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसको लेकर भाजपाइयों के द्वारा पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आरपी शर्मा और दर्जनों भाजपायों के द्वारा हसायन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका कहना था कि कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता है । पंडित दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ। मात्र 8 वर्ष की अवस्था में इनके माता-पिता का देहांत हो गया। यह अपनी शिक्षा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और आगे चलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरआरएस के विचारक और भारतीय जन संघ यानी बीजीएस के सह-संस्थापक बने। हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए ।

टिप्पणियाँ