बहला फुसलाकर लड़की को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
अलीगंज क्षेत्र में कुछ नामदर्ज लोगों ने एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी पिता को हुई तो वे आरोपी के घर पहुँचे वहाँ पर जब पूछतांछ की तो आरोपी के घर बालों ने गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर भगा दिया।पीड़ित पिता ने कोतवाली अलीगंज में लिखित तहरीर दी।पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार नगला नानकार थाना अलीगंज निवासी अनिल कुमार पुत्र मोहर सिंह ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी बताया गया कि मेरी बेटी दिनाक 18 अगस्त 23 को लगभग दोपहर के समय अपनी छोटी बहन के साथ स्मरसेविल पर पानी पिलाने गयी थी वही से मेरी बेटी को विवेक यादव पुत्र सुखबीर केलठा अलीगंज बहला फुसला कर भगा ले गया जिसे जाते समय मेरी छोटी बेटी ने देखा जब में अपनी बेटी को अपनी पत्नी के साथ विवेक यादव के घर पर गया वहाँ पर कौशल व धर्मेन्द्र अन्य लोग मिले उक्त लोगों ने मुझे जाति सूचक शब्दो से गाली दी मेरा लड़का तेरी लड़की को क्यों भगा ले जायेगा।साले तू नीच जाति का है और जान से मारने की धमकी देने लगे।पीड़ित पिता ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी पुलिस ने नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें