सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 02 अक्टूबर  से 08 अक्टूबर 2023 तक आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान के बावत समीक्षा बैठक सम्पन्न 


 

एटा 27 सितम्बर 2023(सू0वि0)।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के  अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार आज दिनांक 27-09-2023 को श्री अनुपम कुमार जनपद न्यायाधीश एटा की अध्यक्षता एवं श्री कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा की उपस्थिति में दिनांक 02.10.2023 से दिनांक 08.10.2023 तक आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी, एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।


उक्त बैठक में दिनांक 02.10.2023 से दिनांक 08.10.2023 तक आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान के क्रियांवित किये जाने हेतु रूप रेखा तैयार की गई तथा उपस्थित समस्त अधिकारीगण द्वारा सहयोग प्रदान कराये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।

                    उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  के द्वारा इस वर्ष महात्मा गांधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री कमालुद्दीन अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकर, एटा द्वारा जानकारी दी गई कि इस कार्यक्रम के तहत 02 अक्टूबर को जनपद स्तर, तहसील एवं ब्लाक स्तार पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबन्ध एवं चित्रकला का आयोजन किया जायेगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों व छात्र छात्राओं को निवाचक मण्डल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होने बताया कि समस्त विदायालयों एवं महा विद्यालयों में प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया। नोडल अधिकारीगण समस्त विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर तीन-तीन उतकृष्ठ प्रविष्टियों को 05 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा को अनिवार्यरूप से उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया तदोउपरान्त जनपद स्तर पर निर्वाचक मण्डल द्वारा उत्कृष्ठ प्रवृष्टियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कृत हेतु चयनित किया जायेगा। इसके उपरान्त साप्ताहिक कार्यक्रम की समाप्ति पर निर्वाचक मण्डल द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा अपने अपने कार्यालय एवं समीपवर्ती परिसर में साफ-सफाई के लिए गहन स्वच्छता कार्य भी सम्पादित कराये जायेंगे।


तत्सम्बन्ध में श्री अनुपम कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत साप्ताहिक कार्यक्रमों को सकुशल संपादित कराना सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...