सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम नगला गंगी का विकास गांव के लोगों की आपसी लड़ाई के बीच फंसा हुआ है गलियों में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है

 ग्राम नगला गंगी का विकास गांव के लोगों की आपसी लड़ाई के बीच फंसा हुआ है गलियों में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है




सकीट

        क्षेत्र के ग्राम नगला गंगी के वासिंदे नर्क की जिन्दगी जीने को मजबूर है।गलियों में कीचड़ व बड़ी बड़ी घास खड़ी हुई है। जिससे अपने अपने घरों तक कुशलता पूर्वक पहुंचने में डरते है। ग्राम पंचायत मजरा जात सकीट क्षेत्र के ग्राम नगला गंगी के वाशिन्दे गदगी भरी जिंदगी जीने को मजबूर है। गलियों में जलभराव व कीचड़ भरी गन्दगी बुरी हुई है जिससे कीड़ा मकोड़ा व  मच्छर पनप रहे है।जिससे गांव में कहीं कोई खतरनाक बीमारी न फेल जाए।इस बात का ग्राम वासियो को डर बना हुआ है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के आदेश हवा मे उड़ते नजर आ रहे है। गांव के लोगों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा गलियों को पक्का कराने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है लेकिन गांव के कुछ लोग कार्य को नही होने दे रहे है। गांव के लोगो ने बताया कि  ग्राम प्रधान द्वारा गलियों को पक्का करने के लिए स्वीकृति करा ली गई । जिसके लिए ठेकेदार की लेवर के लोग भी काम करने पहुंच गए लेकिन गांव के ही लोगों ने मजदूरों को काम नही करने दिया और उन्हें भगा दिया। पीड़ित लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान नही हो सका तो जिलाधिकारी  महोदय के समक्ष सभी लोग एक जुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।


क्या है ग्राम वासियो की परेशानी


ऐवरन सिंह का कहना है कि हमारा घर बीच गांव में बना हुआ है।लेकिन घर तक पहुंचने में कीचड़ भरी गलियों से निकलना पड़ रहा है जिसके लिए प्रतिनिधियों से अनेको  समस्या का निवारण कराने के।लिए कहा गया लेकिन गांव के ही लोग गांव का विकास नही होने दे रहे है।हम लोग कीचड़ भरी जिन्दगी जीने को मजबूर बने हुए है।


   पन्ना लाल कहते है कि गलियों भरी हुई गन्दगी से ऐसा लगता है हम लोग गांव में ही नर्क भोग रहे है। इससे बड़ा नर्क कोई और नही हो सकता, कब इस नर्क भरी जिंदगी से छुटकारा मिल सकेगा,इसी सोच में डुवे हुए है। रात विरात गली में निकलते समय गिर भी जाते है। समझ नही आ रहा करे तो क्या करें

   

    वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि बच्चे स्कूल जाने से मना करते है। क्योंकि घर से निकलते ही कीचड़ भरी गली का सामना करना पड़ता है।स्कूल जाते भी है तो कीचड़ में घुसकर जाते है। जिससे बच्चों को फोड़ा ,फुंसी,आदि बीमारिया भी हो जाती है।तथा शाम होते ही गंदगी में पनप रहे मच्छरों के झुंड मंडराने लगते है।जिससे खाना खाते समय मच्छरों से परेशानी उठानी पड़ रही है।अब समझ नही आ रहा है करे तो क्या करे।

  ग्राम प्रधान पति संजेश यादव का कहना है कि हमारे द्वारा लोगों की समस्या के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है लेकिन गांव के लोग ही गलियों को नही बनने दे रहे है। शासन से गांव की सड़क बनवाने के लिए मंजूरी करा ली गई है।लेकिन गांव लोग पानी के निकास को लेकर गलियों को नही बनने दे रहे है। लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी महोदय के समक्ष समस्या को रखा जाएगा जिससे गलियों को बनाया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...