मेला श्री दाऊजी महाराज के बराबर गंदगी का अम्बार
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा जनहित में वाटर वर्क्स कॉलोनी के पास पानी की टंकी के ग्राउंड की भीषण समस्या को ट्विटर के माध्यम से संबंधित अधिकारियों राजनेताओं, जिलाधिकारी हाथरस, अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी(ईओ) नगर पालिका हाथरस, पुलिस अधीक्षक हाथरस को अवगत कराया है।
एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि वाटर वर्क्स कंपाउंड, पानी की टंकी, हाथरस इसमें हर समय पानी भरा रहता है। बडी-बडी झाडियां खडी है । इससे गंभीर बीमारियां पनप रही हैं । वैसे भी इस समय वायरल फीवर,डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियां फैली हुई हैं। स्थानीय वाटर वर्क्स कॉलोनी व अन्य कॉलोनीयों के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर पालिका, जिला प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। 112 वाँ श्री दाऊजी महाराज के मेले का आगाज आज से हो चुका है। शाम को इस पार्क में नशा का कारोबार व नशा करने वालों का एक तरह से मेला भी यहाँ लगता है। कानून व्यवस्था के लिए यह स्थान झाड़ियों की वजह से खतरा बन गया है। हाथरस का लक्खी मेला श्री दाऊजी जी महाराज भी आज से प्रारंभ हो गया है। जिसमें इस ग्राउंड की वजह से मेले के आवागमन व सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
अतः अविलंब इस ग्राउंड की साफ सफाई अति आवश्यक है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें