सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
-एटा जनपद के अवागढ थाना क्षेत्र मे निधौली मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से आस पास के इलाके मे सनसनी फ़ैल गयी है । शव मिलने से मृतक के परिवार मे कोहराम मच गया है। मृतक युवक की पहचान थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सीर निवासी चरन सिंह (30)पुत्र सोबरन सिंह के रूप मे हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव फेकने की आशंका जाहिर की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इस बीच पुलिस की डाॅग स्क्वायड व फोरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रहीं हैं । मृतक के परिजनों ने मृतक के ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
परिजन रघुवीर सिंह के अनुसार कुछ दिन पूर्व मृतक के सास ससुर 4/5 अन्य लोगों के साथ मृतक के घर आये थे और अपनी लड़की को उसके एक लड़के के साथ ले गए थे, दो लड़के यहीं छोड़ गए थे और उन्होंने मृतक को मरवाने की धमकी भी दी थी।
पति पत्नी के बीच आये दिन पत्नी के द्वारा किसी से फोन पर बात करने को लेकर कलह और मारपीट होती रहती थी। मृतक की पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। मृतक के परिजन इस घटना के पीछे मृतक के ससुरालीजनों का हाँथ बता रहे हैं। हलाकि अवागढ़ थाना पुलिस इस घटना की प्रत्येक पहलू से जॉंच कर रही है।
इस सम्बन्ध मे थाना अध्यक्ष अवागढ़ क्षतरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाते हुये तहरीर दी गयी है जिसमे ससुर, साला, मौसा और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल निधौली कला थाना है इसलिए वहीं पर मुकदमा लिखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश मे कई टीमें गठित की हैं।
*बाइट - विनोद कुमार पांडेय(अपर पुलिस अधिक्षक)*
*बाइट - रघुवीर सिंह(परिजन)*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें