विधायक ने अनुसूचित बस्ती में भ्रमण कर सुनी जन समस्याएं
राजा का रामपुर: शासन और संगठन के निर्देश पर सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अनुसूचित बस्तियां में जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया है जहां कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी जाटवान में विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी वही नगर वासियों ने विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर को समस्याएं बताते हुए कहा की नगर की मुख्य सड़क टूटी पड़ी है वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटकना पड़ता है और परिवहन को लेकर भी नगर के लिए कोई साधन नहीं है आदि समस्याएं नगर वासियों द्वारा बताई गई जिस पर विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का सभी लोगों को आश्वासन दिया। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए आवास देने का कार्य किया है सभी पात्र लाभार्थियों को राशन भी मुफ्त में दिलाया जा रहा है वहीं कई ऐसी योजनाएं शासन द्वारा चलाई जा रही हैं जो नगर के अंतिम व्यक्ति तक लगातार पहुंच रही हैं वही नगर में जो समस्याएं बताई गई हैं उनके शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, अर्जुन सिंह राठौर, अखिलेश सिंह राठौर,सोहन मिश्रा, लोकेश शुक्ला,पवन गुप्ता, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें