सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर ली सलामी तथा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर ली सलामी तथा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश



हाथरस

 पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव आदि अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे । 

 सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई तत्पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। परेड में उपस्थित निलम्बित कर्मचारियों से वार्ता की गई । 

 पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा डायल 112 वाहनों की साफ सफाई, घटनास्थल किट आदि को चेक किया गया एवं उनकी साफ सफाई के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक 112 को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु परेड ग्राउंड में दंगा , बलवा नियंत्रण (एंटी रायट ड्रिल) का अभ्यास कराया गया । अभ्यास के दौरान उपस्थित जवानों को एन्टी रायट ड्रिल एवं दंगा नियंत्रण उपकरणो के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी । 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया । क्वार्टर गार्द निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई । शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई तथा आर्मोरत व प्रतिसार निरीक्षक को असलहा व परिसर की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया ।इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा  स्टोर, शासन की मंशा के अनुरूप पुराने असलहों के लिए बनाये जा रहे म्यूजियम गृह आदि का निरीक्षण किया गया । 

 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित मैस की व्यवस्था को देखा गया । निरीक्षण के दौरान मैस की अच्छी साफ-सफाई व व्यवस्थाओं हेतु मैस में नियुक्त कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक  द्वारा समय-समय पर जवानों हेतु बनने वाले भोजन की गुणवत्ता चैक करने तथा साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं तथा गार्दों के रजिस्ट्ररों ,निरीक्षण पुस्तिकाओं को चैक किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में लगी गार्दों को समय-समय पर चैक करने एवं निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...