अलीगंज। ग्राम पलरा में चोरी की घटना का 12 दिन के बाद भी पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है खुलासा। दो घरों से लगभग 15 लाख की चोरी की घटना के बाद गांव के लोग दहशत में।
अलीगंज। ग्राम पलरा में चोरी की घटना का 12 दिन के बाद भी पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है खुलासा। दो घरों से लगभग 15 लाख की चोरी की घटना के बाद गांव के लोग दहशत में।
ग्राम पलरा में 12 दिन पूर्व चोरी की घटना का पुलिस के द्वारा अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है और ना ही गांव में पुलिस का कोई गस्त लगाया जा रहा है ग्रामीणों ने अपने घरों की सुरक्षा स्वयं रात को घर में जाग जाग कर रहे हैं ।गांव के लोगों के द्वारा कुछ दिन तक रात में टोली बनाकर पूरे गांव में घूमे और जागते रहो की बुलंद आवाज से लोगों को जगाने का प्रयास भी करते रहे । पीड़ित प्रवेश कुमार ने बताया चोरी की घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है जिसके कारण हम सभी गांव के लोग मिलकर कुछ दिनों तक रात में गस्त किया परंतु अब गांव वाले घरों में ही जाकर अपने-अपने घरों की सुरक्षा कर रहे हैं ।पुलिस के द्वारा रात में गस्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है जिसके कारण पड़ोसी गांव हरसिंहपुर, कूदेसा, जुनेदपुर, हृदयपुर ,बुलाकी नगर, पुराहर के लोग भी रात में जाकर घरों की सुरक्षा कर रहे हैं उन्होंने बताया चोरी की घटना 12 दिन हो चुके हैं पूर्ण पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव के ही कुलदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, पंकज कुमार, सुधांशु सिंह आदि लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें