थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी संगम लाल मिश्रा की मौजूदगी में आगामी बारह बफात,महावीर जयन्ती, नवरात्रे आदि त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए नगर के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।तथा बेठक में कस्बा के लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सुझाव मांगे गये।
सकीट

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी संगम लाल मिश्रा द्वारा नगर के सभी समुदायों के लोगों के साथ आगामी बारह बफात ,महावीर जयंती,नवरात्रे आदि त्योहारों को ध्यान मे रखते हुए शांति समिति की बेठक का आयोजन किया गया।क्षेत्राधिकारी ने सभी लोगों से कहा कि आगामी त्योहार सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे दूसरे व्यक्ति की भावना पर ठेस पहुंचे।यह ध्यान में रहे कि सोशल नेटवर्क पर पुलिस नजर बनाए हुए है।वही इंचार्ज अशोक कुमार ने सभी को समझाते हुए कहा कि सभी लोग आपस मे भाईचारा रखते हुए त्योहारों को प्रेम पूर्वक मनाए।।बेठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय,युवा भाजपा नेता अमित जैन,सत्येन्द्र कुमार दीक्षित,इमाम सरवर अली,बकील अंसारी,नावेद हसन ,अजय गुप्ता,अजीम अंसारी,मो.शाकिब,मो.लईक,ईदू खान,बन्ने खान,सारिक हुशेंन,हरेन्द्र यादव,अरविन्द यादव,वीर पाल, सचिन प्रधान,प्रधान गंगाधर,गोवर्धन , आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें