सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई में मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों के एंटीरोमियों प्रभारी, महिला बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश

 पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई में मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों के एंटीरोमियों प्रभारी, महिला बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस

  पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ  शलभ माथुर द्वारा पुलिस लाइन हाथरस स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई में मिशन शक्ति, शक्ति दीदी, एंटी रोमियो अभियान के संबंध में जनपद के थानों के एंटीरोमियों प्रभारी, महिला बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय,अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ,समस्त थानों के एंटीरोमियों प्रभारी,महीला बीट अधिकारी आदि कर्मचारीगण, अधिकारीगण मौजूद रहे । पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा बताया कि सभी महिला बीट पुलिस अधिकारी  प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक से सुना जाए एवं उनसे सौम्य व्यवहार कर उनकी शिकायत, समस्या का समाधान अविलम्ब किया जाना चाहिए । इसी क्रम में महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले प्रमुख कस्बों, बाजारों, स्कूल, कालेजों, कोचिंग संस्थानों व बैंकों के आस-पास निरन्तर भ्रमणशील रहकर चेकिंग करने हेतु, महिलाओं से सम्बन्धित होने वाले अपराधों के बारे में अपने बीट क्षेत्र में जागरूक करने व छात्राओं, महिलाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 –मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक करने तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा सभी महिला बीट आरक्षियों को निर्दिष्ट किया कि सभी अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर प्रार्थना पत्रों की जाँच करेंगी व बीट क्षेत्र में आने वाले गाँवों में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी व उनकी समस्याओं का विधिपूर्ण निराकरण कराएंगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...