सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 सकीट

           

  प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मीना दिवस मनाया जाता है। यूनिसेफ और सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुरू हुए इस कार्यक्रम को शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु मनाया जाता है। 

       रविवार होने के बावजूद भी नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत परीक्षा को उच्च प्राथमिक विद्यालय कायमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबली, प्राथमिक विद्यालय नगला श्रीकृष्ण, प्राथमिक विद्यालय कम्मापुर, प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवपुरा आदि विद्यालयों मे नवभारत साक्षरता कार्यक्रम किया गया इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय पीपलटोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम विद्यालय में सहायक अध्यापक संजय सिंह के निर्देशन एवं सहयोग से मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष यह सुखद संयोग रहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निरक्षरों  को साक्षर बनाने के क्रम में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत परीक्षा का आयोजन भी रविवार को हुआ, जिसमें एकमात्र महिला ने प्रतिभाग किया जिनका नाम मीना है। साथ ही वह समाज में निरक्षर लोगों को ढूंढने में संलग्न रहेंगे, जिससे समाज का आख़िरी व्यक्ति भी साक्षर हो सके। मीना मंच  की पॉवर एंजेल जैस्मीन ने उनको परीक्षा हेतु प्रपत्र दिया और परीक्षा में सफल होने की कामना की। प्रधानाध्यापिका प्रमिला जैन व सहायक अध्यापिका प्रियंका शर्मा द्वारा प्रश्नों को समझने में मीना का सहयोग किया गया। प्रधानाध्यापिका प्रमिला जैन ने कहा कि निरक्षरता देश के लिए अभिशाप है, जिसका दूर होना अति आवश्यक है। 

मीना के परीक्षा देने के उपरांत मीना दिवस को मीना के जन्मदिन के रूप में मनाने के लिए पॉवर एंजेल जैस्मीन व मीना मंच के सदस्य बच्चों ने केक काटकर अपनी खुशियां जाहिर की। विद्यालय के मीना मंच के सदस्य बच्चों द्वारा तैयार किए गए स्लोगन को प्रदर्शित किया गया जो है- "मैंने लिया है प्रण, कोई न रहेगा अनपढ़।" पॉवर एंजेल ने भी अपने साथी सदस्यों के साथ शिक्षा हेतु जागरूकता फैलाने हेतु अपने समुदाय में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परी, अरचु, राधिका, हर्ष, आरोही, रचना, संध्या, राधा, गगन, निशा आदि बच्चे  मौजूद रहे। 


    वही जिला समन्यवयक संजय मिश्रा ने बताया कि “मीना 9 वर्ष की एक लड़की है जो यूनिसेफ की परिकल्पना है।  जो उमंग और उत्साह से भरी हुयी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाती है। दूसरों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है। परिवारीजनों, मि

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...